दहेज की खातिर पुत्रवधू का उत्पीड़न, दी तहरीर

दहेज की खातिर ससुरालियों ने गर्भवती से मारपीट कर दी। इससे समय से पहले उसका बच्चा पैदा हो गया, जिसकी बाद में मौत हेा गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 05:44 PM (IST)
दहेज की खातिर पुत्रवधू का उत्पीड़न, दी तहरीर
दहेज की खातिर पुत्रवधू का उत्पीड़न, दी तहरीर

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :

दहेज की खातिर ससुरालियों ने गर्भवती से मारपीट कर दी। इससे समय से पहले उसका बच्चा पैदा हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। यही नहीं, ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

तराई विहार निवासी कुलजीत कौर पुत्री सुख चैन ¨सह की शादी वर्ष 2016 में झांसी निवासी युवक से हुई थी। बकौल कुलजीत शादी के बाद उसके ससुराली पांच लाख रुपये दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। उसके साथ नौकरों जैसा बर्ताव करने लगे। साथ ही मारपीट कर उसे कई दिनों तक भूखा रखा जाने लगा।

इस बीच वह गर्भवती हो गई। बावजूद इसके ससुरालियों ने उत्पीड़न करना बंद नहीं किया। इससे उसका गर्भ गिर गया था। इसके बाद दूसरी बार जब वह सात माह की गर्भवती थी ससुरालियों ने उससे मारपीट कर दी। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां समय से पहले ही बच्चे ने जन्म लिया, कुछ दिनों बाद उसकी भी मौत हो गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पति समेत ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी