पेट्रोल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस में उबाल

जागरण संवाददाता, काशीपुर : पेट्रोल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उबल गए। उन्होंने नग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 05:58 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 05:58 PM (IST)
पेट्रोल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस में उबाल
पेट्रोल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस में उबाल

जागरण संवाददाता, काशीपुर : पेट्रोल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उबल गए। उन्होंने नगर निगम से एमपी चौक तक बुग्गी व पैदल जुलूस निकाला। जहां पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में गुरुवार को नगर निगम पार्क में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से एमपी चौक तक पैदल व घोड़ा बुग्गी से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जहां पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे महंगाई में भी तेजी से इजाफा हुआ है। आम आदमी की जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने भाजपा पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्य ठप है। भाजपा की कथनी-करनी में फर्क है। भाजपा केवल झूठी घोषणाएं कर जनता को बेवकूफ बना रही है। जनता भाजपा की असलियत को जान चुकी है। उन्होंने चेताया कि यदि पेट्रोल व डीजल के दाम में जल्द गिरावट नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज जोशी, राशिद फारुकी, मुक्ता ¨सह, इंदुमान, अलका पाल, संजय चतुर्वेदी आदि थे।

chat bot
आपका साथी