दहजे की खातिर महिला को घर से निकाला

जासं काशीपुर दहेज की खातिर महिला को घर से निकाल दिया। युवक अब दूसरी शादी करने जा र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 12:06 AM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 06:42 AM (IST)
दहजे की खातिर महिला को घर से निकाला
दहजे की खातिर महिला को घर से निकाला

जासं, काशीपुर: दहेज की खातिर महिला को घर से निकाल दिया। युवक अब दूसरी शादी करने जा रहा है। इसकी सूचना लगते ही महिला ने पुलिस से पति की दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई।

ग्राम गुलड़यिा निवासी आसमा पुत्री मोहम्मद याकूब ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका निकाह नफीस अहमद पुत्र हाजी मसीतुल्ला के साथ 18 दिसंबर 2005 में हुआ था। दहेज में पूरा सामान दिया था। 24 सितंबर 2009 को एक बेटी पैदा हुई। 18 जनवरी 2011 को दूसरी बेटी पैदा हुई। इसके बाद ससुराली उत्पीड़न करने लगे और चार लाख दहेज की मांग करने लगे। कई बार पंचायत हो चुकी है। चार लाख दहेज की खातिर उसे करीब डेढ़ साल पहले घर से निकाल दिया है। तब से दोनों बेटियों के साथ मायके में रह रही है। सूचना मिली है कि पति नफीस दूसरी शादी करने जा रहा है। उसने पुलिस से दूसरी शादी रुकवाने की मांग की। पुलिस ने उसे महिला हेल्पलाइन में भेज दिया।

---------

chat bot
आपका साथी