घर में लगी आग से लाखों का सामान राख

ट्रांजिट कैंप में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक हो गया। देखते ही देखते घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 05:51 PM (IST)
घर में लगी आग से लाखों का सामान राख
घर में लगी आग से लाखों का सामान राख

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घर में रखा करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल के दो वाहनों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, एच ब्लॉक निवासी रवि दास कर्मकार रविवार सुबह घर में ही था। पत्नी मल्लिका और पुत्र दमुनी कहीं गए थे। पुत्रवधू शर्मीनी घर में खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और सिलेंडर ने आग पकड़ ली। शोर होने पर रवि दास के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। देखते ही देखते आग ने अन्य कमरों को भी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आग पर काबू पाया। रवि दास कर्मकार ने बताया कि आग से बिस्तर, फ्रिज, टीवी, फर्नीचर, नकदी, पंखा, बर्तन, कपड़े समेत दो लाख रुपये का सामान जल गया है। इंसेट-

नहीं मिला फोन

रवि दास कर्मकार के घर में लगी आग के बाद लोगों ने दमकल कर्मियों को फोन किया। बताया जा रहा है कि फोन किन्हीं कारणों से नहीं लगा। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने फायर विभाग को आग की घटना की जानकारी दी, तब कहीं जाकर दमकल कर्मी पहुंचे।

chat bot
आपका साथी