अधिकारियों से वार्ता के बाद एफसीआइ श्रमिकों का अनशन समाप्त

संवाद सहयोगी, बाजपुर : विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत भारतीय खाद्य निगम से जुड़े श्रमिकों ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 05:11 PM (IST)
अधिकारियों से वार्ता के बाद एफसीआइ श्रमिकों का अनशन समाप्त
अधिकारियों से वार्ता के बाद एफसीआइ श्रमिकों का अनशन समाप्त

संवाद सहयोगी, बाजपुर : विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत भारतीय खाद्य निगम से जुड़े श्रमिकों ने उच्चाधिकारियों से हुई वार्ता के पश्चात क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया है। श्रमिक आठ जून से क्रमिक अनशन पर बैठे थे, जिसमें आक्रोशित श्रमिकों ने शुक्रवार से आंदोलन को तेज करते हुए स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों कार्यालय में काम करने से रोका गया। इसकी जानकारी होने पर शनिवार की सायं एजीएम राजेश वर्मा व एसडीएम बाजपुर विवेक प्रकाश एफसीआइ पहुंचे और श्रमिक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। वार्ता में तय किया गया कि अब दो वाहनों की लो¨डग-अनलो¨डग में श्रमिकों के दो गैंग काम करेंगी व ईपीएफ राशि जमा करने की कागजी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। इस बात पर श्रमिक सहमत हो गए और आंदोलन को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर स्थानीय डिपो प्रबंधक धीरज गब्र्याल, श्रमिकों की तरफ से गोकुल ¨सह, धनराज भारती, जाकिर हुसैन, रामदयाल, अख्तर अली, विनोद यादव, नंदकिशोर, हरिराम आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी