क्वारंटाइन लोगों के परिजनों ने प्रधान के घर पर बोला हमला

नियम तोड़ने पर विलेज क्वारंटाइन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया तो परिजनों ने प्रधान के घर पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 12:13 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 12:13 AM (IST)
क्वारंटाइन लोगों के परिजनों ने प्रधान के घर पर बोला हमला
क्वारंटाइन लोगों के परिजनों ने प्रधान के घर पर बोला हमला

संवाद सहयोगी, बाजपुर : नियम तोड़ने पर विलेज क्वारंटाइन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया तो परिजनों ने प्रधान के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस इन लोगों के हमले में परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने नामजद पांच महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम प्रधान परमजीत कौर ने तहरीर में बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय जबरान हरिपुरा में बने विलेज क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किए गए बाहर से आए 12 में से 10 लोगों के बिना बताए नदारद होने के संबंध में उन्होंने 22 मई को एक मुकदमा लिखाया गया था। आरोप है कि इससे गुस्साए इन लोगों के परिजन लाठी-डंडों से लैस होकर रविवार दोपहर एक बजे उनके आवास पर आ धमके। परिवार के लोगों पर हमला किया। जान से मार डालने की धमकी दी। आरोपितों में शामिल दो महिलाएं होम क्वारंटाइन में हैं, जो लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद भजनो बाई पत्नी जीत सिंह, सीमा कौर व माया कौर पुत्रियां जीत सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र गुरुदत्त सिंह, परमेश्वर कौर पत्नी राजेंद्र सिंह व छह अज्ञात निवासी जबरन हरीपुरा के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। तफ्तीश बरहैनी चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल को सौंपी गई है। वही दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि परिजनों की लोकेशन जानने के लिए बरहैनी गए थे। पता चला कि प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्हें कहीं भिजवाया है। गांव लौटने पर प्रधान पक्ष ने अभद्रता की। मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी