पर्यावरण मित्र पर हमला कर किया घायल

किच्छा में सिरोली कलां में बंद नाली खुलवाने पहुंचे पर्यावरण मित्र पर दुकानदार ने हमला कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:54 PM (IST)
पर्यावरण मित्र पर हमला कर किया घायल
पर्यावरण मित्र पर हमला कर किया घायल

जासं, किच्छा : सिरोली कलां में बंद नाली खुलवाने पहुंचे पर्यावरण मित्र पर दुकानदार ने हमला कर घायल कर दिया। उसके मामा ने उसको सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया। थाने पहुंच कर पालिका कर्मियों ने कार्रवाई न होने तक सिरोली व इंदिरा नगर क्षेत्र की सफाई न करने का एलान किया। देर शाम पुलिस ने मो. हसन पुत्र अबरार हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रोहित वाल्मीकि ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह सोमवार सुबह कार्य के लिए इंदिरा नगर पुलिया के पास पहुंचा। वहां पर कैलाश वाल्मीकि के घर के पीछे नाली बंद थी। बराबर में हसन की लोहे की दुकान है, जब उसने अपनी दुकान का सामान नाली पर फैला रखा था। नाली खुलवाने के लिए जब उससे सामान हटाने के लिए कहा तो वह अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर वह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने लगा। इसी दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारी लामबंद हो गए। महादलित परिसंघ जिला अध्यक्ष नितिन चरन वाल्मीकि, कल्लू चरन, कैलाश वाल्मीकि, विनोद कुमार, राजेश कुमार, विशाल, सचिन चरन, राजू भी पुलभट्टा थाने पहुंच गए। जीजा पर हमला

जासं, काशीपुर : साले ने साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा को पीट दिया। सोमवार को नगर के दढि़याल रोड निवासी गजेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बीएसएफ में एएसआइ के पद पर उड़ीसा में तैनात है। ससुराल के पास ही किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा है। 20 दिन पहले छुट्टी पर आया था। रविवार को वह अपने पैतृक घर जा रहा था। इसी बीच उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसकी पत्नी ने अपने भाई को फोन कर दिया। पत्नी का भाई दो लोगों के साथ रात करीब आठ बजे घर आया और पीटा।

chat bot
आपका साथी