दबंगई पर डरे सीओ, नहीं काटा चालान

बाजपुर : पुलिस प्रशासन ने दोराहा-बाजपुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालान काटने को लेकर क

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 12:11 AM (IST)
दबंगई पर डरे सीओ, नहीं काटा चालान

बाजपुर : पुलिस प्रशासन ने दोराहा-बाजपुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालान काटने को लेकर कांग्रेस नेता की सीओ से नोकझोंक हो गई। दबंगई पर उतरे नेता ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की नजाकत देख कोतवाल पहुंचे। उन्होंने समझाकर मामला शांत कराया। दबंगई के बाद पुलिस ने नेता जी के गाड़ी का चालान नहीं काटा। हालांकि उनकी गाड़ी को थाने ले आया गया है। वहीं अभियान के दौरान 30 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।

गुरुवार को सीओ जितेंद्र सिंह पांगती की मौजूदगी में पुलिस ने दोराहा-बाजपुर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कागजात इत्यादि न दिखा पाने के चलते दस बाइकों को सीज कर दिया गया। जबकि 11 का कोर्ट चालान व 19 वाहनों के चालान कर चार हजार संयोजन शुल्क वसूल किए गए। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के पहुंचे कांग्रेसी नेता महेशपुरा निवासी फुरकान की बाइक को भी पुलिस ने रोक लिया। इसमें चालान काटने को लेकर उसकी पुलिस से बहसबाजी हो गई। इतना ही नहीं फुरकान चालान काटने का विरोध करते हुए सीओ जितेंद्र सिंह पांगती से भी जा भिड़ा। इनके बीच जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर कोतवाल डीआर आर्य भी पहुंच गए। किसी तरह मामला शांत करवाया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका चालान नहीं काटा जा सकता था। इस संबंध में सीओ पांगती ने कहा कि चालान करने के लिण् जनता स्वयं मजबूर करती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेसी नेता की गाड़ी खड़ी है। इसका चालान जरूर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी