33 केवी विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित

संवाद सहयोगी खटीमा तेज हवाओं के साथ आई बारिश में लोहियाहेड से कंजाबाग सब स्टेशन को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 06:36 AM (IST)
33 केवी विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित
33 केवी विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, आपूर्ति बाधित

संवाद सहयोगी, खटीमा : तेज हवाओं के साथ आई बारिश में लोहियाहेड से कंजाबाग सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन में पेड़ गिर गया। जिससे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि ऊर्जा निगम ने सितारगंज से वैकल्पिक व्यवस्था कर नगर की आपूर्ति तो तीन घंटे में सुचारु कर दी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली करीब आठ घंटे बाद बहाल हो सकी। सीमांत में पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए होने के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बीच लोहियाहेड से कंजाबाग सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी की मेन विद्युत लाइन पर जंगल में एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसके बाद समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसकी सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पवन उप्रेती कर्मियों के साथ मौके जा पहुंचे। लाइन पर गिरे पेड़ को हटाने में जुट गए। साथ ही नगर क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था कर सितारगंज से बिजली ली गई। इस दौरान तीन घंटे तक नगर में भी बिजली गुल रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति आठ घंटे बंद रही। दोपहर दो बजे करीब लाइन पर गिरे पेड़ को हटाने व तार जोड़ने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस वजह से उपभोक्ताओं का परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके छोटे-मोटे कामकाज प्रभावित हो गए। अवर अभियंता उप्रेती ने बताया कि 33 केवी की मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी