सीडी कांड की हो सीबीआइ जांच: तीरथ

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर सीडी कांड की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

By sunil negiEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2015 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2015 07:39 PM (IST)
सीडी कांड की हो सीबीआइ जांच: तीरथ

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर सीडी कांड की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
आज यहां पार्टी संभाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तीरथ रावत ने कहा कि सीडी कांड और आपदा घोटाले में भाजपा ने सरकार के खिलाफ तथ्य जुटाकर जाँच की मांग की थी। प्रदेश में घपलो का आलम यह है कि कलेक्टरों को सिर्फ कलेक्ट करने यानी उगाही का माध्यम बना रखा है। इस महीने के अंत तक भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर सीबीआई जांच की करेगी मांग।
पढ़ें-अध्यक्ष पद पर होगा मुकाबला, अन्य पर निर्विरोध निर्वाचन तय

chat bot
आपका साथी