गैरहाजिर तीन कर्मचारियों का कटेगा वेतन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों का वेतन कट सकता है। सीडीओ के औच

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 11:54 PM (IST)
गैरहाजिर तीन कर्मचारियों का कटेगा वेतन
गैरहाजिर तीन कर्मचारियों का कटेगा वेतन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों का वेतन कट सकता है। सीडीओ के औचक निरीक्षण में तीनों कर्मचारी कार्यालय से गायब थे। जबकि निरीक्षण के दौरान सीडीओ को अन्य कई अनियमितताएं मिली।

जिला मुख्यालय स्थित विकासखंड में मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकास खंड के तीन कर्मचारी गायब थे। सीडीओ के निरीक्षण की सूचना मिलते ही तीनों मौके पर पहुंचे। जिसमें उन्होंने लंच पर जाने की बात कही। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी ठाकुर राम आर्या, प्रवर सहायक चंद्रा पंत व एक अन्य कर्मचारी मौके से गायब मिले थे। सीडीओ ने बताया कि शाम साढ़े तीन बजे तक एक साथ कार्यालय से गायब होना ठीक नहीं है। सीडीओ ने काम में लापरवाही पर एक दिन का वेतन काटने के लिए कहा है। सीडीओ ने बताया कि विकास खंड कार्यालय में साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विभिन्न जगहों पर गंदगी पाई गई, जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया है। सीडीओ मयूर दीक्षित ने बताया कि विकास कार्याें में लगे कर्मचारियों को पूरी गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यालय से बिना बताए गायब रहने पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लंच के समय भी कर्मचारी दो से तीन घंटे तक बाहर रहता है तो यह गलत है। ========== सोमवार की शाम विकासखंड रुद्रपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें तीन कर्मचारी मौके पर गैरहाजिर मिले। तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। -मयूर दीक्षित, सीडीओ, ऊधम¨सह नगर

chat bot
आपका साथी