महंगाई के विरोध में उतरे बाजपुर के कांग्रेसी

पेट्रोल-डीजल समेत अन्य सामान के दाम बढ़ाने पर बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 09:19 PM (IST)
महंगाई के विरोध में उतरे बाजपुर के कांग्रेसी
महंगाई के विरोध में उतरे बाजपुर के कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, बाजपुर : पेट्रोल-डीजल समेत अन्य सामान के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। जनविरोधी नीतियों का अपनाने का आरोप लगाते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।

तहसील कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण लोग परेशान हैं। इस मौके पर प्रदेश के प्रथम राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, नगराध्यक्ष राजेंद्र बेदी, युवा नेता प्रेम सिंह यादव, विशेष चंद्र शर्मा, सिंह स्वरूप भारती, तनवीर हुसैन, पूरन बिष्ट, साबिर हुसैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी