मुआवजे की मांग को कांग्रेस का प्रदर्शन

सितारगंज में बारिश से तबाह हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Mar 2020 10:53 PM (IST) Updated:Wed, 18 Mar 2020 10:53 PM (IST)
मुआवजे की मांग को कांग्रेस का प्रदर्शन
मुआवजे की मांग को कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सितारगंज : बारिश से तबाह हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से किसानों का कर्जा माफ करने व मुआवजा देने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि बारिश से फसल का नुकसान होने के बाद भी सरकार किसानों को मुआवजा देने में हीला हवाली कर रही है। बर्बाद हुई फसलों का सर्वे तक नहीं किया गया है। सरकार ने वादा किया था कि वह फसलों का नुकसान होने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही उन्हें बिना ब्याज का फसली ऋण दिया जाएगा। लेकिन अब सरकार अपने वादे से मुकर गई है। जिससे किसान निराश है। सरकार ने किसानों को छला है। प्राकृतिक आपदा की मार से बेहाल किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम गौरव सिघल को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रदेश सचिव नवतेजपाल सिंह, राम नगीना प्रसाद, सरदार जगदीश सिंह महर, अनवार अहमद, करमजीत सिंह, पूरन चौहान, सुरेंद्र सिंह व बलबीर सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी