पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर भड़के कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में युंका कार्यकर्ताओं ने डी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 07:03 PM (IST)
पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर भड़के कांग्रेसी
पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर भड़के कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में युंका कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

गुरुवार सुबह भारी संख्या में युकां कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में डीडी चौक पर एकत्र हुए। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए शुक्ला ने कहा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में फंस गई है। इसके संकेत चारों तरफ से मिलने शुरू हो गए हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और डॉलर के मुकाबले रुपया गर्त में गिरने की ओर अग्रसर है। बैंकों में एनपीए की समस्या इतनी भयानक है कि कई जाने माने बैंक दिवालिया होने की कगार पर हैं। राजकोषीय घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। युवा कांग्रेस नेता सु्शील गाबा ने कहा कि बात सिर्फ रुपये के गिरने की नहीं है। भारत वर्तमान में निर्यात से अधिक आयात कर रहा है, जिससे स्थिति बदतर हो रही है। इस दौरान दिनेश पंत, नंद लाल, समीर फारुखी, अजय राय, विजय, श्यामल मंडल, कुलदीप ¨सह, सतपाल ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी