मलिन बस्तियों को बचाने के लिए संघर्ष समिति बनी

जासं, रुद्रपुर : नजूल भूमि पर वर्षों से रह रहे हजारों परिवारों को न उजाड़े जाने और नजू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:11 PM (IST)
मलिन बस्तियों को बचाने के लिए संघर्ष समिति बनी
मलिन बस्तियों को बचाने के लिए संघर्ष समिति बनी

जासं, रुद्रपुर : नजूल भूमि पर वर्षों से रह रहे हजारों परिवारों को न उजाड़े जाने और नजूल भूमि पर मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए रम्पुरा में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नत्थूलाल गुप्ता के आवास पर बैठक हुई। लोगों की सहमति से बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया।

बैठक में समिति के सभी लोगों ने एक जुट होकर मलिन बस्तियों पर आए संकट को सामना करने की बात कही। तय किया गया कि एक अक्टूबर को प्रात: 11 बजे रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन कर सरकार के सामने अपना मजबूत पक्ष रखकर बस्तियों को लिए राहत को गुहार लगाएंगे। आवश्यकता पड़ी तो देहरादून और दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के सामने अपना पक्ष रखेंगे। बैठक में राधेश शर्मा, उत्तम दत्ता, रामप्रकाश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, तरुण दत्ता, संजीव गुप्ता, हसन खान, गिरीश श्रीवास्तव आदि ने अपने अपने विचार रखे। संचालन शैलेंद्र कोली ने किया।

chat bot
आपका साथी