Uttarakhand News: गुरुमत संत समागम के समापन में पहुंचे सीएम धामी, खाया लंगर; किसानों के मुद्दे पर कह दी ये बात

Uttarakhand News गोराया फॉर्म में गुरुमत संत समागम के तीसरे व समापन दिन मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी पुहंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि एक पार्टी ने देश में सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है। लेकिन अब समय बदल गया है यह पीएम मोदी का कार्यकाल है जिसमें सिर्फ विकास की राजनीति की जाती है।

By abhay pandey Edited By: Swati Singh Publish:Tue, 19 Mar 2024 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2024 06:38 PM (IST)
Uttarakhand News: गुरुमत संत समागम के समापन में पहुंचे सीएम धामी, खाया लंगर; किसानों के मुद्दे पर कह दी ये बात
गोराया फॉर्म में गुरुमत संत समागम के समापन दिन सीएम पुष्कर सिंह लंगर सेवा करते हुए जागरण

HighLights

  • गुरुमत संत समागम के तीसरे व समापन दिन पर शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • खालसा पंथ की स्थापना को 325 साल पूरे होने जिसके उपलक्ष्य में इस समागम का आयोजन
  • सीएम धामी ने कहा कि सिख धर्म का त्याग, बलिदान व साहस अनुकरणीय

जागरण संवाददाता, काशीपुर। गोराया फॉर्म में गुरुमत संत समागम के तीसरे व समापन दिन मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट ने पहुंचकर गुरुवाणी सुनी और लंगर छका। खालसा पंथ की स्थापना को 325 साल पूरे होने जिसके उपलक्ष्य में इस समागम का आयोजन किया जा रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरु नानक जी से लेकर गुरु तेग बहादुर जी तक समस्त गुरुओं ने राष्ट्र को प्रथम रखा और पूरे राष्ट्र और धर्म को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, इसके लिए उन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी।

खालसा पंथ गुरु ग्रंथ साहिब से निकला प्रकाश पुंज

सीएम धामी ने कहा कि खालसा पंथ एक पंथ नहीं बल्कि गुरु ग्रंथ साहिब से निकला प्रकाश पुंज है जो पूरे भारत को ज्ञान व साहस का रोशनी बिखेरता है। सिख धर्म के देश के प्रति त्याग, बलिदान व साहस अनुकरणीय है। कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरू गोविंद सिंह महाराज जी के अमृत वाणी सुनने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर सीएम पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट ने दरबार में शीश नवाया।

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल !

ऊधम सिंह नगर में आयोजित "गुरुमत संत समागम" में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर लंगर सेवा करते हुए प्रसाद वितरित किया। pic.twitter.com/fN2aa6L5TR— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) March 19, 2024

120 करोड़ की लागत से बना कॉरिडोर

सीएम ने समागम में अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहजादों की कुर्बानी पर वीर बाल दिवस मनाने का संकल्प लिया था और आज पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सिख भाइयों का देश के विकास में जो योगदान है, उसको शब्दों में व्यक्त कर पाना नामुमकिन है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करतापुर साहब नानक साहिब में 120 करोड़ की लागत से कॉरिडोर का काम किया गया है। अफगानिस्तान की तालिबानी हुकूमत से पवित्र गुरूगन्थ साहब को हिन्दुस्तान लाने का कार्य भी प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

सरकार ने राज्य के लिए अहम फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य हित में साहसिक निर्णय लिए गए हैं। नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, लैंड तथा लव जिहाद के साथ महिलाओं के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया गया है जो पूरे देश के लिए नजीर बना है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सिख धर्म ने हमें देश के विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। जोरावर सिंह बाबा और फतेह सिंह बाबा की शहादत देश कैसे भूल सकता है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व की सरकार ने सिख धर्म के धार्मिक स्थलों को संजोने का काम किया है।

वोटबैंक की राजनीति नहीं देश में विकास की हो रही राजनीति

विपक्ष पर तंज कसते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक पार्टी ने देश में सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है। लेकिन अब समय बदल गया है यह पीएम मोदी का कार्यकाल है जिसमें सिर्फ विकास की राजनीति की जाती है। कुछ पार्टियों ने इस देश में सिर्फ वोट बैंक बचाए रखने की राजनीति की है आज सभी को साथ लेकर चला जा रहा है।

पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के सामने बोल रहा हूं...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तराई से जुटे बड़ी संख्या में किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है। हम पहले भी उनके साथ है और आगे भी रहेंगे। पवित्र गुरु ग्रंथ साहब के सामने वचन देता हूं कि कोई भी निर्णय किसानों के हित को जोड़ कर ही लिया जाएगा।

जब लंगर छकने अलग पंडाल छोड़कर आम पंडाल में घुसे सीएम ...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के संगत सुनने के बाद जब लंगर सेवा व लंगर छकने को जा रहे थे तो एक अलग पंडाल में व्यवस्था थी। उन्होंने तुरंत पूछा यहां क्यों। और आम लोगों के बीच चल रहे लंगर में गए और लंगर सेवा की। इसके बाद उन्होंने लंगर छकने के बाद सभी से मिलते हुए आगे बढ़े। सीएम के इस पहल की सभी ने तारीफ की।

chat bot
आपका साथी