शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने पर चार पर केस

बाजपुर में शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:27 PM (IST)
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने पर चार पर केस
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने पर चार पर केस

संवाद सहयोगी, बाजपुर : शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक शारीरिक शोषण करने व अब विवाह करने से साफ इन्कार करते हुए स्वजनों के साथ मिलकर गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने तहरीर दी है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देशों पर नामजद आरोपित व उसकी मां व दो बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में कहा है कि पिछले करीब चार वर्षों से गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसमें शादी का झांसा देकर युवक उसका यौन शोषण करता रहा। इसकी जानकारी आरोपित के परिवारवालों को भी थी। युवक केरल में काम करता है और वह जब भी काम से अपने घर लौटता युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता तथा उसने शादी के लिए उसे केरल बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपित ने शाद करने से साफ इन्कार कर दिया।पीड़िता 18 नवंबर को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई, लेकिन युवक की मां व उसकी दो बहनों ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पुन: घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के अनुसार उसने इस मामले की शिकायत उसी दिन कोतवाली में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस ने एसएसपी के निर्देशों के क्रम में नामजद आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 376, 504, 506 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी