पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

सितारगंज : दहेज के लिए एक विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया गया। पीडि़ता की तहरीर प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 04:38 PM (IST)
पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज
पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

सितारगंज : दहेज के लिए एक विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया गया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुरेंद्र नगर की रहने वाली असीम कुमार की पुत्री राखी ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया विवाह के दो महीने के बाद से ही पति, सास व ससुर ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। राखी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति कमलेश, सास काजल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचक प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी