शोभायात्रा की अनुमति निरस्त होने पर भड़के

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर गुटबाजी साम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 07:00 PM (IST)
शोभायात्रा की अनुमति निरस्त होने पर भड़के
शोभायात्रा की अनुमति निरस्त होने पर भड़के

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर गुटबाजी सामने आ गई। शोभायात्रा की अनुमति निरस्त होने के बाद एक गुट विरोध स्वरूप आंबेडकर पार्क में धरने में बैठ गया। वहीं, दूसरा गुट कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में जुट गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

आंबेडकर जयंती पर डॉ. भीमराव उत्थान समिति, डॉ.भीमराव कल्याण समिति तथा डॉ. भीमराव युवा मंच ने जिला प्रशासन से शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी थी। दो को तो अनुमति मिल गई थी, लेकिन तीसरे गुट को नहीं मिलने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज करा दी। इसके चलते प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की अनुमति निरस्त कर दी थी। इससे डॉ. भीमराव युवा मंच के कार्यकर्ता भड़क गए और आंबेडकर पार्क पर धरने में बैठ गए। इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस दौरान उन्हें धरने से उठने को भी कहा, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस चली गई। बताया जा रहा है कि एक घंटे बाद कुछ लोगों ने जयंती के कार्यक्रम शुरू कर दिए। इस पर धरने पर बैठे लोग भड़क गए। सूचना पर मौके पर एएसपी देवेंद्र ¨पचा, एएसपी स्वतंत्र कुमार, कोतवाल कैलाश भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों को समझाया। साथ ही धारा 144 समाप्त होने के बाद 19 अप्रैल से शोभायात्रा निकालने का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी