कृषि कानूनों को लेकर बाजपुर में कैबिनेट मंत्री आर्य के कार्यक्रम का होगा विरोध

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विरोध का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 05:36 PM (IST)
कृषि कानूनों को लेकर बाजपुर में कैबिनेट मंत्री आर्य के कार्यक्रम का होगा विरोध
कृषि कानूनों को लेकर बाजपुर में कैबिनेट मंत्री आर्य के कार्यक्रम का होगा विरोध

संवाद सहयोगी, बाजपुर : तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों की बैठक में नगर के रामराज रोड स्थित रॉयल गार्डन पैलेस में 7 मार्च (आज) को प्रस्तावित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की स्थानीय इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने आ रहे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का विरोध करने का निर्णय लिया गया। तीनों कृषि कानून वापस लेने तक सरकार के मंत्रियों के कार्यक्रमों का पुरजोर विरोध का एलान किया गया।

मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है, जो जबरन किसानों के ऊपर काले कानून थोपना चाह रही है। ऐसे में भाजपा के मंत्रियों का विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार सात अप्रैल को प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं, ऐसे में हम पूर्व घोषित अपने कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री का क्षेत्र में आने का पुरजोर विरोध करेंगे और कानून वापस होने तक किसी भी मंत्री को क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने देंगे। बैठक में सभी किसानों से सुबह 10 बजे फौजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में एकत्र होने की अपील की गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविदर सिंह किदा, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू, विक्रमजीत सिंह गिल, विक्की सिंह रंधावा, मंजीत सिंह नरवाल, सोनू गिल, मंगा सिंह, हरदविदर सिंह, अंग्रेज सिंह उर्फ हन्नी चीमा, गगन सरना, कुलवंत सिंह, प्रवीण कंबोज, अमरजीत सिंह, रक्षपाल सिंह ढिल्लों गुरदेव लाहौरिया, पिदरपाल सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी