कमरे में फंदे से लटका मिला मंडी समिति कर्मी, मौत

संवाद सूत्र जसपुर यहां मंडी समिति कर्मी ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। उसक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jul 2019 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 06:28 AM (IST)
कमरे में फंदे से लटका मिला मंडी समिति कर्मी, मौत
कमरे में फंदे से लटका मिला मंडी समिति कर्मी, मौत

संवाद सूत्र, जसपुर : यहां मंडी समिति कर्मी ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने कमरे से खून से लिखा पत्र बरामद किया है और वह मामले की जांच कर रही है।

ग्राम मुड़िया रसूलपुर, थाना टांडा रामपुर निवासी मो. कासिम (28) पुत्र अबरार अहमद मंडी समिति में आउट सोíसंग के तहत काम करता था। वह अपने साथी मो. आरिस पुत्र मो. इकराम निवासी ग्राम कैमोर थाना अमरिया, पीलीभीत के साथ एक ही कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि मो. कासिम चार दिन पहले अपने घर गया था। रविवार को वह अपने कमरे पर लौटा। सोमवार सुबह करीब सात बजे उसकी अपने साथी आरिस के साथ बातचीत हुई। इसके बाद आरिस मंडी में आढ़तियों के पास काम के लिए चला गया। दिन में करीब 11 बजे काम निपटाने के बाद आरिस कमरे पर लौटा तो मो. कासिम पंखे से लटका था। आरिस ने मंडी समिति सचिव एवं एसडीएम को इसकी सूचना दी। एसडीएम सुंदर सिंह ने कक्ष का मुआयना कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतारा। इस दौरान कासिम के परिजन भी आ गए। उन्हें कासिम के कमरे से खून से लिखा पत्र मिला। पत्र में कासिम ने पिता से माफीनामा तथा कुछ अन्य बातें लिखी थी।

इधर परिजनों ने कासिम की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। कोतवाल अबुल कलाम ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। मंडी समिति सचिव सहील अहमद ने मुताबिक कासिम पिछले एक साल से मंडी में काम कर रहा था।

chat bot
आपका साथी