बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, डंपर चालक की मौत

संवाद सहयोगी, काशीपुर : बोलेरो और बाइक की टक्कर में डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 07:33 PM (IST)
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, डंपर चालक की मौत
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, डंपर चालक की मौत

संवाद सहयोगी, काशीपुर : बोलेरो और बाइक की टक्कर में डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से बोलेरो कार छोड़कर फरार हो गया।

कुंडा क्षेत्र के ग्राम किलावली निवासी 45 वर्षीय गुरबख्श सिंह पुत्र दयाल सिंह अपने भाई सतनाम सिंह के साथ गांव के एक व्यक्ति का डंपर चलाता था। वह शुक्रवार को गांव के ही 28 वर्षीय गुरदयाल सिंह पुत्र रोशन सिंह के साथ बाइक से किसी काम से बाजपुर गया था। उसी दिन रात में वापस लौटते समय आइजीएल के पास बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में गुरबख्श सिंह और गुरदयाल सिंह दोनों घायल हो गए। वहीं चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची आइटीआइ पुलिस ने घायलों को एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गुरबख्श को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुरदयाल को भर्ती कर लिया। पुलिस कार कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

chat bot
आपका साथी