अच्छे दिन का ख्वाब दिखाकर भाजपा ने जनता को लूटा : गौतम

जासं, काशीपुर : कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सह अध्यक्ष जय¨सह गौतम ने कहा कि भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:22 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:22 PM (IST)
अच्छे दिन का ख्वाब दिखाकर भाजपा ने जनता को लूटा : गौतम
अच्छे दिन का ख्वाब दिखाकर भाजपा ने जनता को लूटा : गौतम

जासं, काशीपुर : कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सह अध्यक्ष जय¨सह गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। प्रधानमंत्री ने अच्छे दिन का ख्वाब दिखाकर जनता को लूटने का प्रयास किया है। गौतम ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, राफेल डील और महंगाई जैसे तमाम ऐसे मुद्दे हैं। जिन्होंने भाजपा की पोल खोल दी है। कांग्रेस इन मुद्दों के लेकर भाजपा को सड़क से संसद तक घेरने में जुटी है। कहा कि डबल इंजन की सरकार पटरी से उतर चुकी है। 2019 में कांग्रेस दोबारा केंद्र में सत्तासीन होगी।

chat bot
आपका साथी