हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फेल : प्रीतम

संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:47 PM (IST)
हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फेल : प्रीतम
हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फेल : प्रीतम

संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बात नजूल की हो या एनएच घोटाले की, सरकार बचती नजर आ रही है। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन लूट, डकैती और हत्या की वारदातें हो रही हैं।

शनिवार को आदर्श कालोनी स्थित कांग्रेस के महानगर कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह ने कहा कि सरकार अपने उद्देश्य से भटक चुकी है। सरकार को नजूल भूमि पर बसे लोगों के घरों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अच्छे दिन आने के नारे लगाते हैं, वो दिन कब आएंगे। इसके बारे में जिक्र नहीं करते। बहुचर्चित एनएच-74 घोटाले पर प्रीतम ने कहा कि इसकी जांच सीबीआइ को सौंपी जानी चाहिए, जिससे कार्रवाई जल्द से जल्द हो और कोई सफेदपोश हो या आम आदमी, सब शिकंजे में आएं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण ¨सह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, ममता हलदार, मोहन खेड़ा, ममता रानी, नंदलाल सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी