बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

गदरपुर में राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अमित ढींगरा पर हमले के आरोपितों को गिरफतार न किए जाने से आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Dec 2021 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 29 Dec 2021 06:05 PM (IST)
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

संवाद सूत्र, गदरपुर : राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अमित ढींगरा पर हमले के आरोपितों को गिरफ्तार न किए जाने से आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि जल्द पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं करती है तो थाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अमित ढीगड़ा पर असामाजिक तत्वों ने नौ दिसंबर को उनके घर पहुंचकर मारपीट कर घायल कर दिया था। स्वजनों की तरफ से इस मामले में दो नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी एक नामजद और पांच अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डा. आरके महाजन के नेतृत्व में थाने पहुंचकर उप निरीक्षक राहुल राठी का घेराव किया। महाजन ने कहा अगर 72 घंटे में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उप निरीक्षक सुनील राठी ने बताया कि बचे दूसरे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों को किसी भी हाल नहीं बख्शा जाएगा। घेराव करने वालों में निशांत सिघल, अमित ढींगरा, राजकुमार राजपूत,विपुल प्रजापति, प्रियांशु गुप्ता, रवि कश्यप, बलविदर कंबोज, शामिल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी