15 नंबवर को शुरू होगी बाजपुर चीनी मिल

उत्तराखंड सहकारी चीनी मिल संघ देहरादून के प्रबंध निदेशक उदयराज सिंह ने बाजपुर सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 12:00 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 12:00 AM (IST)
15 नंबवर को शुरू होगी बाजपुर चीनी मिल
15 नंबवर को शुरू होगी बाजपुर चीनी मिल

संवाद सहयोगी, बाजपुर : उत्तराखंड सहकारी चीनी मिल संघ देहरादून के प्रबंध निदेशक उदयराज सिंह ने सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल के मरम्मत कार्य में तेजी लाने व समय से मिल का नवीन पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश मातहतों को दिए।

रविवार को बाजपुर पहुंचे एमडी उदयराज सिंह ने मिल की मशीनरी का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल की मरम्मत कार्य में तेजी लाने की बात कही, ताकि समय से मिल का पेराई सत्र प्रारंभ किया जा सके। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि मिल का मरम्मत कार्य तेजी से कराने हेतु टीम वर्क का निर्धारण किया जा रहा है। हर ब्लाक में टीम निर्धारित समय से कार्य संपादन करेंगी। 15 नवंबर तक चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू कराने का प्रयास रहेगा। सिंह ने कहा बाजपुर चीनी मिल काफी पुरानी है, जिसके चलते मेजर रिपेयर में समय लग रहा है जबकि नाहेदी चीनी मिल नवंबर के प्रथम सप्ताह में चलने की स्थिति में है।

एथेनाल प्लांट के संबंध में कहा कि इस पर शासन स्तर पर विचार होना है यदि विरोध जायज होगा तो उस पर शासन विचार करेगा। उन्होंने साफ किया कि मरम्मत कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। शासन का मकसद समय से मिलों को चलाना है। वही अधिकारियों व कर्मचारियों की सामूहिक बैठक कर मिल के बारे में जानकारी हासिल की गई। इस मौके पर अभिषेक कुमार मुख्य अभियंता, आरपी आर्य मुख्य लेखाकार, कैलाश टोलिया प्रधान प्रबंधक, आरके सेठ संघ कार्यालय देहरादून, समरपाल सिंह, अतुल चौहान प्रभारी आसवानी, डा.राजीव अरोरा मुख्य गन्ना अधिकारी, नारायण सिंह उपमुख्य अभियंता, सचिन ठाकुर, बीएन शंखधर उपमुख्य रसायन विद, मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी