भूतबंगला में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

घर के बाहर झाडू लगा रही महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 04:20 PM (IST)
भूतबंगला में महिला से दुष्कर्म का प्रयास
भूतबंगला में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

जासं, रुद्रपुर : घर के बाहर झाडू लगा रही महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर अभद्रता भी की गई। शोर होने पर आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक चौकी रम्पुरा क्षेत्र के भूतबंगला निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर के बाहर झाडू लगा रही थी। इसी बीच मोहल्ले का ही युवक वहां पहुंचा और उससे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया और घर के भीतर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। यह देख आरोपित देख लेने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में महिला के परिजन भी पहुंच गए और चौकी पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी