आग से सामान राख, लोगों ने दो मासूमों की बचाई जान

गदरपुर में घर में शॉट सर्किट से टीवी में आग लग गई।

By Edited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 06:47 PM (IST)
आग से सामान राख, लोगों ने दो मासूमों की बचाई जान
आग से सामान राख, लोगों ने दो मासूमों की बचाई जान

गदरपुर, जेएनएन : घर में शॉट सर्किट से टीवी में आग लग गई। आग देख घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने घर के बंद मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। तब तक आग ने टीवी, कूलर को अपनी चपेट में ले लिया था। सूचना पर फायर बिग्रेड के वाहन के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। गूलरभोज रोड गदरपुर निवासी मधु घरों में काम काज कर अपना भरण-पोषण करती है। शनिवार को अपने नौ वर्षीय पुत्र सोनू व सात वर्षीय पुत्री प्रियंका को घर पर छोड़कर काम पर चली गई थी। सुबह 10 बजे अचानक दुकानों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों की चीख-पुकार सुनी तो लोगों ने घर के अंदर जाकर नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा था। घर के अंदर से आग और धुआं निकल रहा था। लोगों ने गेट का ताला तोड़कर बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला। सूचना पर फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे, मगर इससे पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। घर में रखा सामान राख हो गया। मधु के पुत्र सोनू ने बताया कि वह अपनी बहन प्रियंका के साथ टीवी देख रहा था तभी उसमें से धुंआ निकलने लगा। सूचना पाकर मधु भी अपने घर बदहवास हालत में पहुंच गई। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी