अल्मोड़ा के व्यक्ति की सिडकुल ढाल में हत्या

जागरण संवाददाता रुद्रपुर अल्मोडा निवासी व्यक्ति की सिडकुल ढाल स्थित बॉबे ढाबे के बाहर हत्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 11:36 PM (IST)
अल्मोड़ा के व्यक्ति की  सिडकुल ढाल में हत्या
अल्मोड़ा के व्यक्ति की सिडकुल ढाल में हत्या

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: अल्मोडा निवासी व्यक्ति की सिडकुल ढाल स्थित बॉबे ढाबे के बाहर हत्या कर दी गई। उसके सिर और पेट पर चोट के निशान थे। आंत बाहर निकली हुई थी। इसका पता चलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची ट्रांजिट कैंप पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टयता हत्या प्रतित हो रही है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही होगी। मूलरूप से अल्मोड़ा के सोमश्वर निवासी 45 वर्षीय पूरन सिंह बिष्ट सिडकुल में मजदूरी करता था। वह रात को ट्रांजिट कैंप स्थित सिडकुल ढाल के आसपास बने ढाबों में ही सो जाता था। रविवार सुबह पूरन सिंह की लाश खून से लथपथ हालत में नगलिया, थाना अजीमनगर, रामपुर निवासी बाबू पुत्र शौकत अली की बॉबे बिरयानी ढाबे के बाहर पड़ी देखी गई। यह देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी सिटी देवेंद्र पिचा, एसओ ट्रांजिट कैंप विद्यादत्त जोशी, एसआई जितेंद्र खत्री, एसआई धर्मेंद्र आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली, साथ ही आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की। लोगों का कहना था कि देर रात किसी से हुए विवाद के बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी देवेंद्र पिचा ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रथम ²ष्टया हत्या प्रतित हो रही है। मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

इंसेट-सोमेश्वर पुलिस से किया संपर्क

रुद्रपुर: सिडकुल ढाल पर ढाबे के बाहर लाश मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान की। लोगों ने बताया कि वह सोमेश्वर का रहने वाला है। वह अकेला ही रहता था। इस पर पुलिस ने अल्मोड़ा के सोमेश्वर पुलिस से संपर्क किया, साथ ही पूरन सिंह बिष्ट के साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए परिजनों को अवगत कराने को कहा। इंसेट- लत से परेशान थे परिजन रुद्रपुर: लोगों के मुताबिक मृतक पूरन सिंह कुछ साल पहले परिवार के साथ ट्रांजिट कैंप में किराए में रहता था। बाद में पूरन की शराब की लत और कई दिनों तक घर न आने से परेशान पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर वापस अल्मोड़ा चले गए थे, तब से वह अकेला ही रहता था। दिन में काम करता था और रात होते ही शराब पीकर कहीं भी सो जाता था। इंसेट-नशे में लोगों से भिड़ता था

रुद्रपुर: सिडकुल ढाल में ढाबे और दुकान खोलकर अपना गुजारा करने वाले लोगों के मुताबिक पूरन रोजाना ही शराब में धुत रहता था। वह अक्सर वहां से गुजरने वालों से गाली-गलौज करता था। कई बार उसकी लोगों से मारपीट भी हुई। लोगों का मानना है कि शनिवार देर रात भी किसी से हुए विवाद के बाद उसकी हत्या हुई होगी।

chat bot
आपका साथी