सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों तक पहुंची पुलिस

संवाद सहयोगी, खटीमा : सुरई रेंज के जंगल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 05:37 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों तक पहुंची पुलिस
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों तक पहुंची पुलिस

संवाद सहयोगी, खटीमा : सुरई रेंज के जंगल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हाथ आरोपितों तक पहुंच गए हैं। इस बीच पुलिस ने डेढ़ दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जल्द ही खुलासे का दावा किया है। एसओजी टीम भी सर्विलांस की मदद से घटना के खुलासे में जुटी है।

क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने मुंह बोले भाई के साथ बाइक पर सवार होकर मेलाघाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुरई रेंज के जंगल में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने महिला के भाई को मारपीट कर वहां से भगा दिया। जबकि महिला को खींचकर घने जंगलों के बीच ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया था। बाद में पुलिस ने कॉम्बिंग कर महिला को जंगल से बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर मामले में डेढ़ दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए थाने तलब किया। इनमें से तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं एसओजी टीम भी यहां पहुंचकर सर्विलांस की मदद से खुलासे के लिए लगी हुई है। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने युवकों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी