बाजपुर में आप कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान

बाजपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आप की बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश चावला की अगुवाई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:35 PM (IST)
बाजपुर में आप कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान
बाजपुर में आप कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान

संवाद सहयोगी, बाजपुर : आम आदमी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश चावला की अगुवाई में हुई। जिसमें अनेक बिदुओं पर चर्चा की गई। नए लोगों को सदस्यता दिलाते हुए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक में चावला ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को यह भरोसा दिलाया कि हर मोड़ पर विधानसभा, जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मदद के लिए खड़े रहेंगे। संगठन मंत्री दीन दयाल सिंह ने जिला अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी विजय का परचम लहराएगी। उन्होंने जिला अध्यक्ष से जिला स्तरीय मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की मांग की जिसमें ऊधम सिंह नगर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं को लेकर ज्यादा बल दिया गया। युवाओं के लिए रोजगार और औद्योगिक संस्थानों पर एक के बाद एक हो रही तालाबंदी को लेकर चिता जताई। महिला सशक्तिकरण के साथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा चिता व्यक्त की गई। महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं व एंबुलेंस की समस्या को देखते हुए ना सिर्फ इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की मांग की बल्कि अपने स्तर से एक प्रयास किए जाने की मांग भी की गई। वहीं पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सुल्तानपुर पट्टी के वर्तमान सभासद डा.शमशाद आलम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा तन, मन, धन से पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता धनराज भारती, विधानसभा प्रभारी इंदरजीत सिंह बंटी, मनोज कौशिक, हैरी, दीपक शर्मा, मिटू शर्मा, मोहम्मद फारुख, दर्शन सिंह, अभिषेक कुशवाहा आदि मौजूद थे। सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

जिला अध्यक्ष मुकेश चावला द्वारा विधानसभा मोर्चे का गठन करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं जिसमें निखिल कौशिक को सोशल मीडिया प्रभारी, दीपक शर्मा कोषाध्यक्ष, जुनैद वारसी व मिटू शर्मा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, दर्शन सिंह ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, डीएस रावत व राधे राठौर ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष, गौरव सिंह एससी/एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष, गुरजीत सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, पुरन चंद्र चौबे, सुखदेव सिंह व रविद्र शर्मा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, मीना देवी व सिमरनजीत कौर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तथा सतविदर सिंह शम्मी को मंडी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी