किसानों के खातों में पहुंचे 85 करोड़

धान खरीद के बाद अब बकाया धनराशि किसानों के खाते में भेजी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 12:36 AM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 12:36 AM (IST)
किसानों के खातों में पहुंचे 85 करोड़
किसानों के खातों में पहुंचे 85 करोड़

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: धान खरीद के बाद अब बकाया धनराशि किसानों के खाते में भेजी जा रही है। अभी तक कुल 85 करोड़ की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है। 9088 किसानों से करीब आठ लाख क्विटल धान की खरीद की गई है।

धान खरीद का 20 करोड़ का बकाया बीते 21 दिसंबर को क्रय केंद्र प्रभारियों के खाते में दिया गया। जिसे अब किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज दिया गया। सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक हरीशचंद्र खंडूरी ने बताया कि धान की ज्यादातर फसल बहुत पहले ही कट चुकी है। ऐसे में अब क्रय केंद्रों पर बहुत कम मात्रा में धान पहुंच रहा है। सहायक निबंधक ने बताया कि जिले में कुल 135 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। नेफेड के नौ केंद्र जिले में बनाए गए हैं, जिसमें अब तक 219 किसानों से 40 हजार क्विटल की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि अभी भी किसानों की करीब 63 करोड़ की धनराशि बकाया है। जिसका शीघ्र भुगतान किया जाएगा।

================

नहीं खुले पोर्टल

रुद्रपुर: एक माह से ज्यादा समय से बंद किए गए आनलाइन खरीद पोर्टल अभी तक नहीं खोले गए हैं। जिससे क्रय केंद्रों के साथ ही कच्चे आढ़तियों का भी काम प्रभावित हो रहा है। पोर्टल खुलने की अभी तक कोई तय तिथि नहीं निर्धारित नहीं की गई है।

===============

14 केंद्रों पर शून्य खरीद

रुद्रपुर: जिले में खोले गए कुल धान क्रय केंद्रों में से 14 में अभी तक खरीद शून्य है। जिसमें ज्यादातर केंद्र गदरपुर के हैं। एआर सहकारिता हरीशचंद्र खंडूरी ने बताया कि गदरपुर में 13 में से आठ केंद्रों पर शून्य खरीद है। नेफेड के एक व आरएफसी के एक केंद्र पर भी खरीद शून्य है। अन्य केंद्रों को मिलाकर कुल 14 पर शून्य खरीद है।

chat bot
आपका साथी