विधवा की 6 एकड़ जमीन हड़पी

जागरण संवाददातासितारगंज जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर एक विधवा की छह एकड़ जमीन हड़पने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 12:09 AM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 07:55 AM (IST)
विधवा की 6 एकड़ जमीन हड़पी
विधवा की 6 एकड़ जमीन हड़पी

जागरण संवाददाता,सितारगंज : जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर एक विधवा की छह एकड़ जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली वसा बाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका विवाह उकरौली निवासी मंहगा राम से हुआ था। चालीस साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह पंजाब चली गई। महिला ने बताया कि उकरौली गांव में उसकी छह एकड़ जमीन थी। जिसे उसने बटाई पर दिया था। दो साल पहले तक बटाई वाला उसे फसल कटाई के बाद फसल की रकम देता था। लेकिन दो साल से उसने कोई रकम नही दी। महिला ने बताया कि बटाई की रकम न मिलने पर वह पता लगाने 25 मार्च को उकरौली गांव पहुंची। तब पता चला कि उसकी जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर एक महिला ने उसकी जमीन हड़प ली है। जमीन हड़पने वाली महिला रसूखदार है। जब उसने उससे पूछताछ की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगी। पीड़िता ने गुहार लगाई कि फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में एसएसआइ मदन मोहन जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी