21 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

रुद्रपुर में बगवाड़ा स्थित एक गोदाम में अंग्रेजी शराब अवैध रूप से स्टॉक कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 05:49 PM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 05:49 PM (IST)
21 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
21 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : बगवाड़ा स्थित एक गोदाम में अंग्रेजी शराब अवैध रूप से स्टॉक कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 21 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद की। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

सोमवार की रात कोतवाली पुलिस किच्छा रोड पर गश्त कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि बगवाड़ा स्थित एक कबाड़ के गोदाम के पास अन्य गोदाम में दो युवक अंग्रेजी शराब का स्टॉक कर रहे हैं। सूचना पर बगवाड़ा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, एसआइ सतेंद्र बुटोला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख दो युवक भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। साथ ही मौके से 1.25 लाख रुपये कीमत की 21 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मलसा निवासी अशोक बांगा उर्फ चवन्नी और इंदिरा कालोनी, गली नंबर एक निवासी जगमोहन अरोरा बताया। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआइ सतेंद्र बुटोला ने बताया कि दोनों उत्तराखंड मार्का की अंग्रेजी शराब को गोदाम में स्टॉक कर बेचते थे।

chat bot
आपका साथी