पत्नी के हत्यारोपी पति के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सूत्र, कुंडा: पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उसकी तलाश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 08:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 08:26 PM (IST)
पत्नी के हत्यारोपी पति के खिलाफ केस दर्ज
पत्नी के हत्यारोपी पति के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सूत्र, कुंडा: पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है।

ग्राम खानपुर, थाना भोजपुर, मुरादाबाद निवासी किरन देवी पुत्री मदन सिंह की अजमलपुरा धारा, थाना रेहड़, जिला बिजनौर निवासी महेश कुमार के साथ शादी हुई थी। महेश जसपुर की शिव हरि प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह कुछ माह से फैक्ट्री की श्रमिक कालोनी में पत्नी के साथ रहता था। गुरुवार को उसकी पत्‍‌नी किरन फंदे में लटकी मिली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका किरन के पिता मदन सिंह ने कुंडा थाने में तहरीर देकर दामाद महेश कुमार पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुंडा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी