सीमा पर पकड़ा 21 लाख का कॉस्मेटिक

संवाद सहयोगी, खटीमा: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा छह बाइकों पर लदा 21

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 07:41 PM (IST)
सीमा पर पकड़ा 21 लाख का कॉस्मेटिक
सीमा पर पकड़ा 21 लाख का कॉस्मेटिक

संवाद सहयोगी, खटीमा: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा छह बाइकों पर लदा 21 लाख का कॉस्मेटिक का सामान पकड़ लिया। तस्कर माल लदी बाइकें छोड़कर मौके से भाग निकले। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।

नेपाल सीमा पर तस्करी का खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात 57वीं एसएसबी बल के सिमलघाट कंपनी के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें नेपाल की ओर से कुछ लोग बाइकों पर माल लादकर भारत की ओर आते दिखाई दिए। जवानों के पूछने पर तस्कर बाइकों में लदा माल छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर बाइकों पर लदा 21 लाख मूल्य का कॉस्मेटिक का सामान बरामद हुआ। तस्कर उक्त माल को लेकर नेपाल से उप्र की ओर जंगल के रास्ते ले जाने की फिराक में थे। जवानों ने बताया कि पकड़े गए सामान को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। टीम में उपनिरीक्षक गनपत ¨सह, दामोदर ¨सह, विजय, योगेश पाटिल, हुसैन, रामगोपाल, शुभम आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी