रैली को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली कमान

जागरण संवाददाता, काशीपुर : सीएम की रैली को सफल बनाने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कमान संभाली है।

By Edited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 07:52 PM (IST)
रैली को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली कमान

जागरण संवाददाता, काशीपुर : सीएम की रैली को सफल बनाने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कमान संभाली है। उन्होंने तीन दिनों से पार्टी नेताओं से जगह-जगह बैठक की और नाराज लोगों को मनाने की भी कोशिश की।

यहां कांग्रेस में कई गुट हैं। गुरुवार को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में 12 बजे सीएम सतत संकल्प विकास यात्रा का समापन है। सीएम हरीश रावत व पूर्व मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल रैली को संबोधित करेंगे। रैली को एतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व राजस्व मंत्री यशपाल आर्य जुटे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठक हुई। उपाध्याय जसपुर में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली में अधिक से अधिक लोगों को हिस्सा लेने को कहा। पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने का जिम्मा भी सौंपा गया है।

chat bot
आपका साथी