किच्छा में 15 गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

किच्छा में पंद्रह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 12:51 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 12:51 AM (IST)
किच्छा में 15 गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
किच्छा में 15 गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

जागरण संवाददाता, किच्छा : तहसीलदार एमएस बिष्ट ने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए नागरिकों का स्वस्थ रहना जरुरी है। इसके लिए सरकार द्वारा पौष्टिक आहार गर्भवती महिलाओं के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए चलाई जा रही योजना के माध्यम से दिए जा रहे है। इसका लाभ उठा स्वस्थ भारत निर्माण में सहयोग करें।

प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में बाल विकास परियोजना अंतर्गत विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 15 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ ही सु²ढ़ भारत के लिए छह माह पूरा करने वाले 10 बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म अदायगी की गई। इस दौरान बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार दे उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई। तहसीलदार एमएस बिष्ट ने गोद भराई की रस्म अदायगी करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अधिक से अधिक योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान सीडीपीओ रमा रावत, सुपरवाइजर गीता आर्य, मोहिनी बिष्ट, प्रभा गोस्वामी, सुनीता, शाहजहां आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी