जंगलों में आग पर राज्यपाल ¨चतित

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : वनाग्नि से नष्ट हो रही बहुमूल्य वन संपदा व जीव-जंतुओं की मौत पर राज्य

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 08:23 PM (IST)
जंगलों में आग पर राज्यपाल ¨चतित

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : वनाग्नि से नष्ट हो रही बहुमूल्य वन संपदा व जीव-जंतुओं की मौत पर राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने ¨चता जताई है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की भयावहता पर तत्काल नियंत्रण के हर संभव प्रयास करें।

राज्यपाल वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वनाग्नि के कारण वन्य जीव-जंतुओं पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों के चलते पर्यावरण के प्रति सचेत रहने को कहा। इसके लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाएं। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकने के लिए सभी जिलाधिकारी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएं, जो कर्मचारी ड्यूटी पर हैं, उन्हें आग से बचने के उपाय भी बताएं। डीएम पेयजल की सुनिश्चितता को देखते हुए टैंकरों के माध्यम से गुणवत्तायुक्त पानी लोगों तक पहुंचाएं।

डीएम अक्षत गुप्ता ने बताया कि वनाग्नि को रोकने के लिए वन क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जनपद में 172 रेगुलर, 124 दैनिक, 52 बीड वाउचर व 8 पीआरडी जवानों को लगाया गया है। वनाग्नि से जनपद में 7.5 हेक्टेयर वनों को नुकसान पहुंचा है। लोगों को गुणवत्ता युक्त पानी मिले इसके लिए समय-समय पर जल निगम व जल संस्थान द्वारा पानी के नमूनों की जांच की जा रही है। गर्मी के सीजन को देखते हुए नगर निगम व नगर पंचायत को प्याऊ लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी