वीरूलाल अध्यक्ष और सचिव चुने गए सुभाष

नरेंद्रनगर: उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की ब्लॉक शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में वी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 06:37 PM (IST)
वीरूलाल अध्यक्ष और सचिव चुने गए सुभाष
वीरूलाल अध्यक्ष और सचिव चुने गए सुभाष

नरेंद्रनगर: उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की ब्लॉक शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में वीरूलाल चौधरी अध्यक्ष व सुभाष ठाकुर को संगठन का सचिव चुना गया है।

पालिका सभागार में चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की ब्लॉक शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ, जिसमें सुरेश पटेल कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी गणेश प्रसाद थपलियाल, देवेंद्र दत्त जोशी की देखरेख में संपन्न किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक विजय ¨सह रावत ने चयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संगठन के अध्यक्ष वीरूलाल चौधरी व सचिव सुभाष ठाकुर ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी समस्याओं के निराकरण को उन सभी के सहयोग से निरंतर प्रयासरत रहेंगे। चुनाव अधिकारी युवा पर्यवेक्षक एक सप्ताह के अंदर शेष कार्यकारिणी के विस्तार का निर्देश अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को दिया है।(संसू)

chat bot
आपका साथी