Cloudburst in Uttarakhand : देहरादून के बाद टिहरी में भी फटा बादल, कई मकान क्षतिग्रस्‍त, तीन की मौत

Uttarakhand Cloudburst बीती रात से हो रही बारिश से टिहरी जिले में भारी नुकसान हुआ है। यहां बादल फटने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई घरों में पानी घुस गया है। कोठार में एक भवन मलबे में दब गया है जिसमे 80 वर्षीय बचनी देवी दब गई।

By Nirmala BohraEdited By: Publish:Sat, 20 Aug 2022 11:44 AM (IST) Updated:Sat, 20 Aug 2022 11:44 AM (IST)
Cloudburst in Uttarakhand : देहरादून के बाद टिहरी में भी फटा बादल, कई मकान क्षतिग्रस्‍त, तीन की मौत
Uttarakhand Cloudburst: भारी बारिश के बीच टिहरी में फटा बादल। जागरण

टीम जागरण, टिहरी : Uttarakhand Cloudburst: देहरादून के मालदेवता के साथ ही शनिवार को टिहरी जिले में भी बादल फटने की घटना हुई है। बीती रात से हो रही बारिश से टिहरी जिले में भारी नुकसान हुआ है।

यहां बादल फटने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई घरों में पानी घुस गया है। सबसे ज्यादा नुकसान धनोल्टी विधानसभा में हुआ है। धनोल्टी प्रखंड के कई गांवों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

बारिश से कीर्तिनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे ग्राम कोठार में एक आवासीय भवन मलबे में दब गया है, जिसमेंं दबने से 80 वर्षीय बचनी देवी की मौत हो गई है।

ग्वाड़ गांव में मकान के मलबे में दबे सात लोग, दो शव बरामद 

टिहरी जौनपुर ब्‍लाक के ग्वाड़ गांव में मलबे में दबे दो शव बरामद किए गए हैं। ग्वाड़ गांव में मकान मलबे दबे पति पत्नी के शव बरामद कर लिए गए हैं। यहां एक ही परिवार के कुल सात लोग दबे हैं। पांच अन्य की तलाश जारी है।

मृतक:

1- राजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्व गुलाब सिंह।

2- सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह।

लापता:

1-कमान सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व प्रेम सिंह।

2-मगन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व प्रेम सिंह।

3-रुकमणी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी कमान सिंह।

4-सचिन उम्र 15 वर्ष पुत्र कमान सिंह।

5-बीना उम्र 17 वर्ष पुत्री कमान सिंह।

टिहरी में जौनपुर ब्‍लाक के धौलागिरी (धनचुला) गांव में पांच आवासीय भवन मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। परिवारों को जंगल-गदेरा-रिजोर्ट में शिफ्ट किया गया है। मौके पर राजस्व टीम व स्थानीय निवासियों द्वारा खोज-बचाव का कार्य किया जा रहा है।

बादल फटने व अतिवृष्टि से भारी नुकसान

जौनपुर ब्लाक के सेरा, सौंदाणी, भवाकाटल, ग्वाली डांडा, कुंड, कोकियाल गांव में बादल फटने व अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं कई घरों में मलबा घुस गया है। बादल फटने से खेतों में मलबा पसर गया, जिससे खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है।

पल्यापाटल गांव में पांच घरों में पानी घुस गया

कीर्तिनगर के पल्यापाटल गांव में पांच घरों में पानी घुस गया, जिस कारण घर में रखी खाद्य सामग्री को भारी नुकसान हुआ है। इसी प्रखंड के कोठार, गवांणा, घंडियालधार में ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए और संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ग्रामीणों की कई हेक्‍टेयर खेती मलबे से पट गई

भिलंगना प्रखंड के मल्याकोट में ग्रामीणों की कई हेक्‍टेयर खेती मलबे से पट गई है। हालांकि यहां पर जनहानि का नुकसान तो नहीं हुआ। नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार भी धनोल्टी की ओर रवाना हो गए हैं।

Koo App
आज थानों मार्ग पर आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मैंने संबंधित अधिकारियों को आवागमन को सुचारु करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने, अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने एवं आपदा से हुए नुकसान के आकलन हेतु निर्देश दिए। NDRF एवं SDRF की टीम पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। आपदा कंट्रोल रूम भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है जिसकी जानकारी मैं भी व्यक्तिगत रूप से समय-समय पर ले रहा हूं। - Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 20 Aug 2022

chat bot
आपका साथी