पंचायत चुनाव में तीसरी बार निर्विरोध सदस्य बनेगी सोना सजवाण

नई टिहरी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण तीसरी बार पंचायत चुनाव में निर्विरोध सदस्य ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 06:31 AM (IST)
पंचायत चुनाव में तीसरी बार निर्विरोध सदस्य बनेगी सोना सजवाण
पंचायत चुनाव में तीसरी बार निर्विरोध सदस्य बनेगी सोना सजवाण

नई टिहरी: निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण तीसरी बार पंचायत चुनाव में निर्विरोध सदस्य बनने वाली पहली महिला होंगी। भिलंगना ब्लॉक के हडियाणा मल्ला जिला पंचायत सीट से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा समर्थित सोना सजवाण ने इस बार जिला पंचायत सदस्य पद पर अपनी दावेदारी की है। इस सीट पर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सुमन नैथानी का नामांकन दो से अधिक संतान के चलते निरस्त हो गया। जिसके बाद सोना सजवाण का निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनना तय है। इससे पूर्व वे 1996 में भिलंगना ब्लॉक के मल्याकोट जिला पंचायत वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनी थी। 2008 में वह नैलचामी मल्याकोट क्षेत्र से ही निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुन कर आई थी। 2014 में भिलंगना के अखोड़ी सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता और इसी चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था। 2019 में वह स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह के गृह क्षेत्र हडियाणा मल्ला से तीसरी बार जिला पंचायत चुनाव मैदान में है। इस सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने से उनका तीसरी बार निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधि बनना तय है। उनके पति रघुवीर सजवाण भी वर्तमान में अखोड़ी जिला पंचायत सीट से सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी