श्रीराम ने किया रावण का वध

देवप्रयाग : श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित रामलीला में रविवार रात रावण वध का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 06:19 PM (IST)
श्रीराम ने किया रावण का वध
श्रीराम ने किया रावण का वध

देवप्रयाग : श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित रामलीला में रविवार रात रावण वध का मंचन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में रावण के पुलते का दहन भी किया गया।

रामलीला के आखिरी दिन राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। जिसमें श्रीराम रावण का अभिमान चूर करते हुए नाभि पर तीर मारकर उसका वध कर देते हैं। वहीं लीला में लक्ष्मण को रावण द्वारा ज्ञान दिए जाने व हनुमान का अपने हृदय में राम सीता के बसे होने का प्रमाण दिए जाने के ²श्य काफी प्रभावशाली रहे। इस दौरान वसंत अलखनिया, प्रकाश ध्यानी, पूर्णप्रकाश कोटियाल के संगीत से सजी चौपाई व भजनों ने खूब रंग जमाया। रामलीला समिति की ओर से अध्यक्ष सुबोध डंगवाल, उत्तम भट्ट, अत्रेश ध्यानी, विनोद बडोला, यमुना प्रसाद, सुभाष ध्यानी आदि ने कलाकारों का अभिनंदन किया। साथ ही क्षेत्र की जनता का रामलीला आयोजन में सहयोग देने पर आभार जताया। (संसू)

chat bot
आपका साथी