कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलिंडरों के साथ दिया धरना

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलिंडरों के साथ बौराड़ी स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 05:04 PM (IST)
कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलिंडरों के साथ दिया धरना
कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलिंडरों के साथ दिया धरना

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलिंडरों के साथ बौराड़ी साई चौक पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में लगातार तेल और खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब जनता का जीवन मुश्किल हो गया है।

रविवार को कांग्रेसी बौराड़ी साई चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए हैं। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि देश में बेरोजगार चरम पर है, सरकारी क्षेत्रों में रोजगार बंद हा गए हैं। सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है, जिससे देश की जनता परेशान है। धरना देने वालों में भिलंगना के पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, आनंद सिंह बेलवाल, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।

उधर, कंडीसौड़ में भी डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। ने कहा कि 2016 में पेट्रोल 75 रुपये एवं डीजल 66 रुपये प्रति लीटर था, जो आज बढ़कर पेट्रोल 98 रुपए एवं डीजल 88 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तेल की कीमत बढ़ने से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सब्जी, खद्यान, भवन निर्माण सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। ने कहा कि रसोई गैस के दाम दोगुने करके गृहणियों की रसोई का बजट ही बिगाड़ दिया है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, डाक्टर वीरेंद्र रावत, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं, प्रताप सिंह रावत, अनीता देवी, कमला देवी, रेखा, रीना आदि मौजूद थे।

नगर कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने पेट्रोल पंप पर डीजल के भावों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकत्र्ता पोस्टर के साथ पहुंचे। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष नीरज रावत, सेवादल अध्यक्ष माणिक लाल ध्यानी, राकेश पंचभैया, न्याय पंचायत भटकोट अध्यक्ष दिगंबर रावत, समीर पंचपुरी, भानु प्रकाश आदि मौजूद थे। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी