एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, छह रिपोर्ट निगेटिव

जागरण टीम, गढ़वाल: शुक्रवार को मंडल की नई टिहरी में एक मरीज को कोरोना से मिलते-जुलते लक्षणों के आधार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 06:13 AM (IST)
एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, छह रिपोर्ट निगेटिव
एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, छह रिपोर्ट निगेटिव

जागरण टीम, गढ़वाल: शुक्रवार को मंडल की नई टिहरी में एक मरीज को कोरोना से मिलते-जुलते लक्षणों के आधार पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं छह संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर पर क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया।

एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

नई टिहरी: शुक्रवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक संदिग्ध मरीज को भर्ती कर सैंपल जांच को भेजे गए। वहीं दो संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर पर क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि शुक्रवार को कंडीसौड़ क्षेत्र के एक ग्रामीण का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। शनिवार को उसकी रिपोर्ट आएगी।

पांच जमातियों के लिए सैंपल

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर के जीएमवीएन पर्यटक विश्राम गृह में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में बीते एक अप्रैल को रखे गए पांचों जमातियों के सैंपल लिए गए। बेस अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है। श्रीनगर के ये पांचों जमाती उस स्थानीय जमात में शामिल थे, जो नई टिहरी से होते हुए नजीबाबाद के पास सहारनपुर मस्जिद में रुके थे। ये बीती 29 मार्च की रात सब्जी के ट्रक में चोरी-छिपे श्रीनगर पहुंच गए थे।

चार रिपोर्ट निगेटिव, घर पर क्वारंटाइन

गोपेश्वर: जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती विशेषज्ञ चिकित्सक समेत चारों कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर पर क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। बता दें कि बीते दिनों कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण मिलने पर चार लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनमें तीन लोग बाहरी क्षेत्रों से आए थे। जबकि, इनमें जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि चारों संदिग्ध मरीजों के सैंपल हल्द्वानी भेजे गए थे, चारों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरी ओर कर्णप्रयाग से रामनगर पैदल जा रहे तीन मजदूरों को पुलिस ने गौचर राहत केंद्र में क्वारंटाइन कर दिया है। पुलिस चौकी प्रभारी अमित नौटियाल ने बताया कि सिमली में मजदूरों को पकड़ा गया। राहत केंद्र में उनके भोजन व रहने की व्यवस्था की गई है।

फिलहाल नौ मरीज वार्ड में भर्ती

पौड़ी: शुक्रवार को जिले में कोई भी संदिग्ध मरीज भर्ती नहीं हुआ है। वर्तमान में जिलेभर में नौ लोग आइसोलेशन वार्डों में भर्ती हैं। इनमें से सात जिला चिकित्सालय पौड़ी, जबकि कोटद्वार और श्रीनगर बेस अस्पताल मे एक-एक संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। जिला चिकित्सालय के डॉ. आशीष गुसाईं ने बताया कि जिले में 92 लोगों को होम क्वारंटाइन और 54 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटीन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी