जिम्मेदारियों को समझें जनप्रतिनिधि: खंडूड़ी

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 08:54 PM (IST)
जिम्मेदारियों को समझें जनप्रतिनिधि: खंडूड़ी

संवाद सूत्र, कीर्तिनगर: गढ़वाल सांसद भुवनचंद्र खंडूड़ी ने कहा कि जन प्रतिनिधि जिम्मेदारी को समझें। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नरेन्द्र मोदी देश को ऐसे पहले प्रधानमंत्री मिले जो अपनी विकासवादी सोच व अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रखंड के सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि गांव स्तर से केंद्र तक के सभी जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी समझ कर कार्य करें तभी विकासवादी सोच को साकार किया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं तथा अपने स्तर से प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजयंत निजवाला ने ग्राम सभा खोला के खर्क गांव को विस्थापन, चौरास जल विद्युत परियोजना से उत्पन्न समस्या के निराकरण की मांग की है। कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव विनोद कंडारी, जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडियाल, रघुबीर पंवार, नगर पंचायत अध्यक्षा कल्पना कठैत, ब्लाक प्रमुख अनिता निजवाला, श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंन्द मैठाणी, प्रमुख जयपाल पंवार, मनीष बलूनी, मुकेश कठैत, विजय राम गोदियाल, महिपाल बुटोला, उत्तम भंडारी, विशालमणी उप्रैती, आशा पैन्यूली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी