उत्तराखंड: टिहरी में दर्दनाक हादसा, मैक्स के गहरी खाई में गिरने से छह की मौत; चार घायल

टिहरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 04:00 PM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 08:46 PM (IST)
उत्तराखंड: टिहरी में दर्दनाक हादसा, मैक्स के गहरी खाई में गिरने से छह की मौत; चार घायल
उत्तराखंड: टिहरी में दर्दनाक हादसा, मैक्स के गहरी खाई में गिरने से छह की मौत; चार घायल

नई टिहरी, जेएनएन। उत्तराखंड के टिहरी जिले में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के साथ ही दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की भगवान से कामना की। 

टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवा तीन बजे के करीब भमोरीखाल से तिखोन की ओर आ रहा रहा मैक्स वाहन ज्वारना-बंगियाली रोड पर देवीधार तोक के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल दस लोग सवार थे और सभी चूड़ाकर्म संस्कार से लौट रहे थे।  

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही एसएएसपी टिहरी डा. योगेंद्र सिंह रावत मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। राजस्व पुलिस और पुलिस ने घायलों और शवों को खाई से निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। खड़ी ढलान होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

मृतकों की सूची फूलचंद(42 वर्ष) पुत्र सब्बल सिंह, निवासी नेरी गांव  गुड्डी देवी(36 वर्ष) पत्नी रेमश सिंह निवासी बरनू गांव   पार्वती देवी पत्नी कंसर सिंह निवासी बरनू गांव   नत्थे सिंह(60 वर्ष) पुत्र दयालु निवासी तिखोन गांव  क्वांरा देवी(65 वर्ष) पत्नी इंद्र सिंह निवासी तिखोन गांव   वीर सिंह(60 वर्ष) पुत्र मंगल सिंह निवासी डांग गांव  

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: गौरीकुंड हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी खाई में गिरने से भाई-बहन की मौत

घायलों की सूची  

सूरज सिंह(65 वर्ष) पुत्र धूम सिंह  राजेंद्र सिंह(45 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह  लक्ष्मी देवी(50 वर्ष) पत्नी नरेंद्र सिंह   दर्शनी देवी(50 वर्ष) पत्नी गोविंद सिंह  

सभी निवासी तिखोन गांव। 

यह भी पढ़ें: स्कूटी सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत Dehradun News

chat bot
आपका साथी