लोकनृत्य में इंटर कॉलेज जामणीखाल रहा प्रथम

देवप्रयाग: क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने ब्लॉक मुख्यालय ¨हडोलाखाल में युवा महोत्सव की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 05:13 PM (IST)
लोकनृत्य में इंटर कॉलेज जामणीखाल रहा प्रथम
लोकनृत्य में इंटर कॉलेज जामणीखाल रहा प्रथम

देवप्रयाग: क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने ब्लॉक मुख्यालय ¨हडोलाखाल में युवा महोत्सव की शुरुआत की। महोत्सव में ब्लॉक के महिला मंगल व युवक मंगल दल सहित विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक टीमों ने प्रतिभाग किया। विधायक ने युवा महोत्सव को खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का बेहतर माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

ब्लॉक प्रमुख जयपाल पंवार की ओर से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की। लोक नृत्य में जनता जयभारत इंटर कॉलेज जामणीखाल ने प्रथम व राइंका ¨हडोलाखाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में जनता जय भारत इंटर कॉलेज ने प्रथम, युवक मंगल दल गोसिल ने द्वितीय और अंकिता ग्राम डांडा तृतीय रहीं। एकांकी नाटक में राइंका ¨हडोलाखाल टीम प्रथम, जनता जय भारत इंटर कॉलेज टीम द्वितीय और बीबीएस पब्लिक स्कूल पौड़ीखाल टीम तृतीय रही। इस मौके पर बीडीओ उषा गुसाईं सहित जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।(संसू)

chat bot
आपका साथी