केरल आपदा प्रभावितों की मदद को जुटाई धनराशि

चंबा: आरएसएस व सहयोगी संगठनों ने केरल आपदा प्रभावितों की मदद के लिए नगर में अभियान चलाकर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 07:08 PM (IST)
केरल आपदा प्रभावितों की  मदद को जुटाई धनराशि
केरल आपदा प्रभावितों की मदद को जुटाई धनराशि

चंबा: आरएसएस व सहयोगी संगठनों ने केरल आपदा प्रभावितों की मदद के लिए नगर में अभियान चलाकर धनराशि एकत्र की और राहत कोष में पंद्रह हजार रुपये की धनराशि जमा कराई।

केरल के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आरएसएस व अन्य संगठनों ने नगर में अभियान चलाकर धनराशि एकत्र की। उन्होंने बाजार स्थित दुकानों में जाकर करीब 15 हजार से अधिक धनराशि जुटाई और उसे गुरुवार को राहत कोष में जमा कराया। इस मौके पर संगठन से जुड़े इंद्रपाल ¨सह परमार ने कहा कि आपदा से पैदा हुई मुसीबत की इस घड़ी में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए सभी को प्रभावितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी राशि से ही बड़ी धनराशि बनती है, इसलिए इस तरह का अभियान अन्य जगहों में भी चलाकर केरल आपदा प्रभावितों की मदद में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर सतवीर ¨सह पुंडीर, चंद्रशेखर तिवाड़ी, सुशील रावत, राजेंद्र ¨सह आदि मौजूद थे। (संसू)

chat bot
आपका साथी