आठ गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेंगे

देवप्रयाग: देवप्रयाग ब्लाक की ललूड़ी खाल क्षेत्र के करीब आठ गांव जल्द ही यातायात से जुड़ेंगे। ललूड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 06:15 PM (IST)
आठ गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेंगे
आठ गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेंगे

देवप्रयाग: देवप्रयाग ब्लाक की ललूड़ी खाल क्षेत्र के करीब आठ गांव जल्द ही यातायात से जुड़ेंगे।

ललूड़ीखाल क्षेत्र में ¨हडोलाखाल से डांडा भैसकोट डोब के लिए पूर्व विधायक मातबर सिह कंडारी ने शुरुआत की थी। करीब साढे़ 8 किमी के इस मार्ग का काम बजट के अभाव में रुक गया था बाद में बतौर विधायक मन्त्री प्रसाद नैथानी ने बजट स्वीकृत करवाकर इसका काम भैंसकोट तक पूरा करवाया गया। मगर तब भी क्षेत्र के करीब आठ गांव यातायात से वंचित ही बने रहे। ऐसे में वर्तमान विधायक विनोद कंडारी के सामने गांववासियों ने इस मुद्दे को दोबारा रखा। जिस पर विधायक कंडारी द्वारा भैंसकोट से 3 किमी डोब तक मार्ग निर्माण की वित्तीय स्वीकृति करवाई गयी। डोब के 75 वर्षीय ग्रामप्रधान पूर्णानंद झिल्डियाल ने इन गांवों में यातायात सुविधा दिए जाने के लिए युवा विधायक कंडारी का आभार जताते कहा इससे बुजुगरें व महिलाओं को कई किमी के पथरीले पैदल चलने से निजात मिल सकेगी। मार्ग निर्माण से डांडा, मयाली, रूपोली, सेटुलि, गुरयाली, ललूड़ी ,डोब आदि गावों को यातायात की सुविधा मिलेगी।

chat bot
आपका साथी